फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- जौहर विश्वविद्यालय में पैदा किए जाते हैं आतंकवादी

Wed, 31 Jul 2019 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुर्खियों में रहने वाले बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जहां भी मुस्लिम और ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहा भारत की संस्कृति दुर्बल है। किसी भी भू भाग में देश सबल वहीं है, जहां हिंदूवादी सोच के लोग ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में आतंकवादी पैदा किए जाते हैं।

विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि भारत और भारतीयता में विश्वास करने वाले कम हैं। भारत की रक्षा तो परमात्मा करता है। कहा कि हिंदुस्तान को हिंदुत्व विचारधारा से रंगीन बनाए रखने के लिए परमात्मा ने राजनीति के क्षेत्र में मोदी और योगी को अवतार के रूप में भेज दिया है।

विधायक ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में आतंकवादी पैदा किए जाते हैं। आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर कहा कि जौहर शब्द हटा कर जहर कर दीजिए। यह समाज के लिए जहर विश्वविद्यालय है, जहां आतंकवादी गतिविधियों को प्रश्रय देने वाले लोग पैदा किए जाते हैं। जौहर विश्वविद्यालय आजम खां की निजी और शैक्षणिक जमींदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें