फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा कॉरिडोर पर बोले विधायक रवींद्र जायसवाल, बड़ों पर रहम, छोटों पर सितम

Fri, 15 Dec 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शहर उत्तरी के भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरुणा कॉरिडोर के अवैध निर्माण को लेकर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को लखनऊ में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और जिले के प्रभारी नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। उन्होंने वीडीए की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


कहा कि वीडीए छोटों पर सितम और बड़ों पर रहम कर रहा है। कहा, दो दिन पूर्व रमाडा होटल के अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई महज दिखावे के लिए थी। कई बड़े लोगों के अवैध निर्माण हैं। उन्हें तोड़ने के बजाय गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है।  

विधायक ने बताया कि कॉरिडोर में हुए घपले घोटाले की जांच के लिए शासन ने एक कमेटी गठित की है, जो एक सप्ताह में वाराणसी आएगी। विधायक का आरोप है कि कॉरिडोर की विस्तृत जानकारी नहीं दी जा रही है। अतिक्रमण के नाम पर केवल गरीबों को सताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर सिंचाई मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही कमेटी वाराणसी पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट शासन को देगी। सिंचाई मंत्री से मिलने के बाद विधायक ने जिले के प्रभारी नगर विकास मंत्री से विधायक ने मुलाकात की।

उनसे  कहा कि अतिक्रमण, अवैध निर्माण के नाम पर निर्दोषों का उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर मंत्री ने कमिश्नर को फोन कर निर्देश दिया कि निर्दोषों का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए।  
 
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के सामने चुनौतियां कई

वरुणा कॉरिडोर
सिंचाई विभाग के नवागत मुख्य अभियंता (सोन) जियाउल हसन के सामने कई चुनौतियां होंगी। पहली चुनौती वरुणा कॉरिडोर को समय पर पूरा करने की है। दूसरे, सभी विभागों और शासन-सत्ता के प्रतिनिधियों से सामंजस्य के साथ अब तक की खामियों को दुरुस्त कराने की भी चुनौती होगी।

हाल ही में लापरवाही पर शासन ने मुख्य अभियंता सोन सुरेश चंद्र शर्मा को निलंबित कर उन्हें प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया था। उनकी जगह यहां गुरुवार को प्रमुख अभियंता भूपेंद्र कुमार के आदेश पर मुख्य अभियंता जियाउल हसन ने कार्यभार संभाला।

जियाउल हसन की मूल तैनाती प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ में है। वहां का कार्य देखने के साथ ही वह अब  मुख्य अभियंता (सोन) की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभार ग्रहण करने के बाद जियाउल हसन ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। अधीनस्थों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें