फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा, इस्लाम की पोषक है कांग्रेस 

Fri, 04 Jan 2019 04:13 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले यूपी में बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने इस बार कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को इस्लाम का पोषक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी देश के मान-सम्मान, रीति-रिवाज व परंपरा को मुसलमानों को खुश करने के लिए उनके सामने गिरवी रख देंगे। पारसी बाप व ईसाई मां के बेटे हैं राहुल गांधी। इनसे हिंदुओं के भला होने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार के वंदे मातरम गाने पर प्रतिबंध लगाने व मीसा में जेल गए लोकतंत्र सेनानी रक्षकों की पेंशन बंद करने का निर्णय गलत है। कांग्रेसियों की नजर में इमरजेंसी जायज थी। इसलिए इमरजेंसी के विरोधियों की पेंशन रोकी गयी है।
विज्ञापन


इनकी नजर में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों की हत्या किया जाना भी जायज था। इसलिए जब इनकी बातें आती हैं तो ये चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेसी देश विरोधी हैं, ये देश भक्त नहीं हो सकते हैं। विधायक ने कहा कि वंदे मातरम गाने से कहां धरती धंस जाएगी या आसमान टूट जाएगा, ये कांग्रेस को बताना चाहिए।

कश्मीर में ये अलगाववादियों का समर्थन करते हैं, एक भी अलगाववादी मारा जाता है तो इनके नेता घड़ियालू आंसू बहाने लगते हैं। वहीं, दर्जनों सैनिक शहीद होते हैं तो यह चुप्पी साध लेते हैं। एमपी व राजस्थान में हमारे ही दल की गलत नीतियों के कारण कांग्रेस जीत गई। किंतु मैं यह कह सकता हूं कि लोकसभा चुनाव में इस बार बची हुई सीट भी नहीं रह पाएंगी।
विज्ञापन

किसी को भूख से व ठंड से मरने नहीं दूंगा

विधायक ने कहा कि अपने क्षेत्र में मैं न तो किसी को भूख से मरने दूंगा, न तो ठंड से। सार्वजनिक वितरण प्रणाली लगभग ठीक हो चुकी है, गरीबों को अनाज मिल रहा है। बताया कि इस ठंड के मौसम में अब तक मैंने तीन हजार जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करा दिया है।

चाहे संख्या 10 हजार भी हो जाय सबको कंबल दिया जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप जड़ते हुए कहा कि वह जानबूझ कर संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं ताकि तीन तलाक बिल पास न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें