फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला

Mon, 15 Jan 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को अपमानित करने पर 51 हजार के इनाम की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आंदोलित हो गया है। आजमगढ़ में सोमवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सोफियान खान के नेतृत्व में बोर्ड चेयरमैन का पुतला फूंका और चेयरमैन को अपमानित करने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान वक्फ बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


सोफियान खान ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी करोड़ों के घोटाले में लिप्त है। जिसकी जांच सरकार करा रही है। इस जांच से ही लोगों का ध्यान हटाने के लिए वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
सोफियान ने मदरसे में पढ़ने वाले मुसलमानों को आतंकववादी कहे जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि उनका यह बयान हिन्दू और मुसलमानों को लड़ाने का प्रयास है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वसीम रिजवी का पुतला बाग बखालिस बाजार में घुमाने के बाद आजमगढ़-जीयनपुर मार्ग पर फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें