प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा को फिर से काशी क्षेत्र के संगठन प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। वे वर्ष 2014 से काशी क्षेत्र के प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं। 2019 के आम चुनाव से पहले उन्हें गोरक्ष प्रांत का भी प्रभार दिया गया था।
हालांकि विधानसभा चुनाव में संगठन को धार देने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व मजबूत प्रबंधन में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार वाराणसी से सांसद चुने जाने के बाद से ही सुनील ओझा काशी क्षेत्र में सक्रिय हैं। माना जाता है कि काशी क्षेत्र के 16 जिलों में उनकी पैठ काफी मजबूत है।
संतोष सोलापुरकर बने काशी क्षेत्र के सह-मीडिया प्रभारी
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संतोष सोलापुरकर को काशी क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। संतोष सोलापुरकर के काशी क्षेत्र के सह-मीडिया प्रभारी बनने पर विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विद्या सागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, अशोक चौरसिया ने उन्हें बधाई दी है।