कोई कर्ज लेकर बच्चों के लिए निवाले का इंतजाम कर रहा है तो कोई पत्नी के गहने बेच रहा है। इन बारे में जब काशी के समाजसेवी दिव्यांशु उपाध्याय ने सोनू सूद को ट्वीट किया, तो सोनू सूद ने ट्वीट किया "वाराणसी के घाटों पर रहने वाले 350 नाविक परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा। आज मदद पहुंच जाएगी।" हुुआ भी यही कि ट्वीट के 6 घंटे बाद ही मंगलवार को काशी के नाविक परिवारों को राशन किट उपलब्ध करा दी गई।
बुधवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नाविक परिवारों को राशन किट का वितरण किया। राय ने कहा कि, राशन वितरण और लोगों की मदद करना एक सराहनीय काम है मगर काशी के नाविक समाज को इस कदर नीचा दिखाना कहीं से उचित नहीं है। वाराणसी के नाविक समाज के लोगों को खाने पीने की समस्या न हो इसके लिए ये राशन वितरण किया जा रहा है।