सुशांत सिंह राजपूत के सवाल पर बोला सुशांत के साथ पुलवामा में शहीद 40 जवानों के मामले की सीबीआई जांच हो। 300 किलो आरडीएक्स कहा से आया जांच हो।
15 महीने की बची सरकार को 15 वर्ष के वनवास में भेजें कार्यकर्ता
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरसौली राजमहल उपवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 15 महीने की बची सरकार को 15 साल के लिए वनवास भेजना है। त्रिस्तरीय चुनाव जनवरी में होगी। मोर्चा मिलकर लड़ेगा। जिसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ता लग जाएं।
कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी अनुशासित तरीके से सभी सहयोगी पार्टी के साथ संगठन को मज़बूती से बनाएं। बैठक में विधायक कैलाशनाथ सोनकर, रमेश राजभर, बिनोद सिंह टीटी, सुनील पटेल, गणेश चौहान, चंदन विश्वकर्मा, आदि शामिल रहे।