फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम मोदी के वर्चुअल संबाेधन की तैयारियों में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 जून को प्रस्तावित है प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल उद्बोधन
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे महासंपर्क अभियान में जुटी भाजपा 20 जून से लोकसभा स्तर पर जनसभा आयोजित कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को वर्चुअल संबोधित करेंगे। 27 जून को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्धबोधन की तैयारियों में भाजपा पदाधिकारी जुट गए हैं। जनसभा में पांच विधानसभा दक्षिणी, उत्तरी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी की जनता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। बुधवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने तैयारियों पर मंथन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तिथि में इस बार बदलाव हुआ है। इस महीने ये कार्यक्रम 18 जून को होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि काशी क्षेत्र की 14 लोकसभाओं में कुल 14 जनसभाएं होंगी। 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल पूरे देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। हर मंडल में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर उनका कार्यक्रम देखा व सुना जाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल अंतर्गत कम से कम 2500 क्षमता वाले बड़े स्थान का चयन करें। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय व संचालन अशोक पटेल और धन्यवाद ज्ञापित आलोक श्रीवास्तव ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, श्री निकेतन मिश्रा, डॉ रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें