फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली स्नेह मिलन में भाजपा ने विधानसभा चुनाव की रणनीति पर किया मंथन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर कार्यालय गुलाबबाग में दीपावली स्नेह मिलन के साथ विधानसभा* *च
विज्ञापन
दीपावली के स्नेह मिलन के बहाने भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी संगठन की नब्ज टटोली। शुक्रवार को गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति, क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सांगठनिक जिम्मेदारियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ चुनावी व्यवस्था, क्षेत्र में बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए उन्होंने लोगों से स्थानीय कारीगरों के बनाए स्वदेशी दीयों से घर और शहर को रोशन करने की अपील की।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें