फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राजू कन्नौजिया को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

Thu, 24 Jun 2021 08:55 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

राजू कन्नौजिया विकासखंड जमालपुर अंतर्गत ग्राम डोमरी के रहने वाले हैं एवं वर्तमान चुनाव में सिटी-4 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 
 
विज्ञापन
राजू कन्नौजिया - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजू कन्नौजिया को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि प्रदेशमंत्री भाजपा और जिला प्रभारी अनामिका चौधरी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजू कन्नौजिया को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाता है। राजू कन्नौजिया विकासखंड जमालपुर अंतर्गत ग्राम डोमरी के रहने वाले हैं एवं वर्तमान चुनाव में सिटी-4 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

इस घोषणा पर सभी विधायकों, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पंचायत चुनाव जिला संयोजक गंगासागर दुबे, सह संयोजक हरिशंकर सिंह पटेल, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, रवि पांडेय, संतोष गोयल आदि जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बता दें कि जिले में दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पूर्व एमएलसी विनीत सिंह की पत्नी प्रतिला सिंह के पास था। राजू कन्नौजिया विनीत सिंह के करीबी माने जाते हैं। इसके बारे में पहले से ही कयासबाजी चल रही थी। बृहस्पतिवार को भाजपा ने इस पर से पर्दा उठा ही दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल एस को मिली जौनपुर और सोनभद्र की सीट

एनडीए का प्रमुख घटक अपना दल (एस) जौनपुर और सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा। इस पर एनडीए में सहमति बन गई है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में मंत्रणा करने के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व करेगा। अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि इस पर सहमति बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें