फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जिला प्रभारियों की घोषणा की, काशी क्षेत्र में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Sat, 30 Jan 2021 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा का लोगो
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रभारियों की घोषणा शुक्रवार को की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी सलिल विश्नोई को जिला प्रभारी बनाया है। कानपुर के रहने वाले विश्नोई पिछले कई सालों से वाराणसी में संगठन को धार दे रहे हैं। उधर, वाराणसी के  कई नेताओं को काशी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन


वाराणसी और महानगर जिला दोनों के प्रभारी सलिल विश्नोई होंगे। वह यहां संगठन को मजबूत करने के  लिए कवायद करेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल को गाजीपुर, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी को प्रतापगढ़, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी को जौनपुर, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को सुल्तानुपर और प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को प्रयागराज महानगर और गंगापार, प्रदेश मंत्री मीना चौबे को चंदौली का जिला प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह को मऊ और पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय को बलिया, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र यादव को आजमगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ये सभी पदाधिकारी जल्द ही अपने अपने क्षेत्र में बैठक भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें