फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब मौसम: दिन में भीषण गर्मी, रात में ठंड से बुखार के रोगी बढ़े; आजमगढ़ के अस्पतालों में रोगियों की भीड़

Sat, 03 Oct 2026 06:04 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से अधिक अंतर से मौसमी बीमारियों का असर बढ़ गया है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में रोगियों की भीड़ बढ़ी है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के अस्पतालों में बढ़े मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में लगातार करीब 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान वायरल और सांस संबंधी संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए तापमान के उतार-चढ़ाव से बचाव जरूरी है।

बीमारियां कर रहीं परेशान

जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती को लेकर कम मरीज पहुंचे। इस दौरान 250 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इसमें 100 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के रहे। डॉक्टरों के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर की वजह से लोग इस तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में जुकाम, बुखार, खांसी, गले में खराश आदि के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 30 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23.2 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक अक्तूबर को 23.6 और 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते 24 घंटे में बढ़कर दो अक्तूबर शुक्रवार को न्यूनतम 24.2 और अधिकतम 33.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस तरह पूरे सप्ताह दिन-रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर बना रह सकता है।
 
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से वायरल और संक्रमण के मरीज बढ़े
अतरौलिया। अमर शहीद राजा जय लाल सिंह सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी शुक्रवार को बंद रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ मरीज डॉक्टर से उपचार कराते मिले। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शिवाजी सिंह के अनुसार, इस दौरान करीब 60 मरीजों की ओपीडी देखी गई। 

डॉ. शिवाजी सिंह ने बताया कि इन दिनों वायरल और संक्रमण से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिन में गर्मी और रात में तापमान में गिरावट से लोग सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बरसात के मौसम में डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका भी रहती है। इसे देखते हुए लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें