फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव : चांदी के गजरथ पर निकली भव्य शोभायात्रा, काशी में जैन धर्म के 8वें और 23वें तीर्थंकर को किया याद

Fri, 27 Dec 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : पंचायती जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को चांदी की नालकी में विराजमान कराया गया। चांदी के गजरथ पर भगवान को विराजमान गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा आरंभ हुई। बांसफाटक, गोदौलिया, मदनपुरा होते हुए भेलूपुर स्थित जन्म स्थली पर प्रभु की शोभायात्रा पहुंच कर समाप्त हुई। पंच द्रव्य से विश्व शांति के लिए प्रभु पार्श्वनाथ का पूजन और अभिषेक संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
चंद्रावती में चंद्रप्रभु का अभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु और 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव पर तीन किमी का पूरा क्षेत्र जय जिनेंद्र... के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। ग्वाल दास साहू लेन से भेलूपुर तक चांदी के गजरथ में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 15 हजार लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन आरके रावत ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भेलूपुर जैन मंदिर पर राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न समाज के अध्यक्ष आरसी जैन ने दिया। संचालन व संयोजन राकेश जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानमंत्री प्रदीप जैन और समाजमंत्री विनोद जैन ने दिया। शोभायात्रा में प्रमोद बागड़ा, राजेश भूषण जैन, पवन जैन, सौरभ जैन, संजय जैन, डॉ. केके जैन, विनय जैन, श्रुति जैन आदि शामिल रहे। 

उधर, जैन मंदिरों में सुबह से ही जन्म कल्याण महोत्सव के अनुष्ठान आरंभ हो गए। विश्व शांति के लिए भगवान का 108 कलशों से जलाभिषेक हुआ। इसके बाद संपूर्ण विश्व शांति, कष्टों को दूर करने और विकास के लिए वृहद शांति धारा की गई। 
विज्ञापन


भगवान चंद्रप्रभु की जन्मस्थली श्री चंद्रावती जी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे से आरंभ हुआ। शांतिधारा के बाद भगवान चंद्र प्रभु का पंचकल्याणक पूजन, देव शास्त्र, गुरु पूजन और 24 पूजन के साथ अन्य पूजा हुई। 

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य आरती उतारी गई। इस अवसर पर चंद्रावती जैन तीर्थ क्षेत्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार जैन, विवेकानंद जैन, डॉ. आनंद जैन, दिलीप जैन, पंकज जैन, मक्खन जैन, मोना जैन के अलावा संपूर्ण जैन समाज ने आयोजन में हिस्सा लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

श्री श्याम आराधना महोत्सव में निशान लेकर चलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
500 निशान के साथ काशी भ्रमण पर निकले खाटू श्याम
श्री श्याम परिवार के 25वें रजत जयंती वर्ष पर चार दिवसीय श्री श्याम आराधना महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खाटू श्याम सूरजगढ़ (राजस्थान) से लाए गए 500 निशान और डमरुओं की निनाद के साथ काशी भ्रमण पर निकले। 

करीब 300 वर्ष पूर्व सूरजगढ़ में निशानयात्रा शुरू हुई थी। फागुन की द्वादशी को निशान खाटू श्याम मंदिर की शिखर पर चढ़ने वाले 500 निशान पहली बार काशी में लाए गए। सूरजगढ़ के पुजारी मनोहर महाराज अपनी मंडली के साथ और मारवाड़ी सहित अन्य संस्थाओं ने सुबह रथयात्रा से ध्वज लेकर गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। 

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और मनोहर महाराज ने भक्तों को निशान दिए। शोभायात्रा गुरुबाग होते हुए लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। जहां, निशान अर्पण कर पूजन अर्चन किए। दोपहर में कथा स्थली महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में पहली बार श्रीश्याम कथा शुरू हुई। 

संस्था के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सपत्नीक ज्योत प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद व्यासपीठ खाटू से आए श्यामरत्न पप्पू शर्मा का मुख्य यजमान भोलानाथ जालान ने पूजन किया। उन्होंने कथा का श्रवण कराया। 28 दिसंबर तक श्याम कथा होगी। शोभायात्रा में संयोजक मनमोहन बेरीवाल, राजकुमार कोठारी, कृष्ण कुमार काबरा, मदनमोहन अग्रवाल, अरविंद जैन, पवन सराफ, गौरव राठी, रौनक जयपुरिया आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें