दिखाई साहिबजादों की कहानी
गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज में साहिबजादों के शहादत दिवस पर सबद, गायन, भाषण, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी भी लगाई। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से चार साहिबजादों के जीवन और वीरता को दर्शाया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर ने चार साहिबजादों की वीरता और कुर्बानी पर चर्चा की। कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमेधा सिंह, प्रीति सिंह और वैष्णवी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।