फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: उड़ान भरते समय विमान से टकराया पक्षी, छह क्रू मेंबर समेत 188 यात्रियों को लेकर लौटी फ्लाइट

Thu, 20 Aug 2026 11:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट से पक्षी टकराया। जिसके बाद देर रात सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक के बाद वाराणसी लौट आई। विमान में 182 यात्री और छह क्रू मेंबर समेत कुल 188 लोग सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयर की फ्लाइट का निर्धारित प्रस्थान समय रात 7:55 बजे था। विमान को रात 9:54 बजे पुश बैक किया गया। इसके बाद उड़ान भरते समय विमान से पक्षी टकरा गया। स्थिति को देखते हुए विमान की वापस वाराणसी एयरपोर्ट पर रात 10:51 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान के एयरपोर्ट लौटने के बाद संबंधित अधिकारियों ने उसकी तकनीकी जांच की। 

जांच में बर्ड स्ट्राइक के कारण विमान के इंजन के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। विमान को ठीक करने का प्रयास बुधवार रात तक जारी रहा। विमान के लौटने के बाद सभी यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से होटल में ठहराया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को यात्रियों को अन्य उड़ानों के माध्यम से मुंबई भेजा गया। वहीं, मंगलवार देर रात बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद एयरपोर्ट पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, विमान के सुरक्षित लौटने और लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें