फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक: आठ साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, सिर पर हुए गहरे जख्म; ग्रामीणों में दहशत

Thu, 20 Aug 2026 11:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बालक के सिर पर गहरे जख्म हुए। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल ऋषभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहापुर गांव में बुधवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर कर दिया। बच्चे के सिर पर गंभीर घाव हुए हैं। वहीं घटना से आसपास के लोग भी सहम गए हैं। 

विज्ञापन


क्या है मामला
गांव निवासी वीरबहादुर बिंद का पुत्र ऋषभ घर के बाहर गिरी पतंग उठाने गया था। पतंग के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बालक की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया और अस्पताल पहुंचाया। बेटे को लहूलुहान देख मां रीमा का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

ग्रामीणों के अनुसार, डेढ़ माह में गांव में कुत्तों के हमले की यह दूसरी घटना है। आठ जुलाई को भी आठ वर्षीय शिवांश पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें