फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 03 Sep 2021 12:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिरिस्ती गांव निवासी चुन्नू गुप्ता (35) बाइक से पांडेयपुर से कोविड का टीका लगवाकर घर लौट रहा था। गोपालापुर गांव के पास चौबेपुर से बलुआ घाट की ओर जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चौबेपुर-बलुआ घाट मार्ग को किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर-बलुआ घाट मार्ग पर गोपालापुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर कोरोना टीका लगवाकर बाइक से घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने चौबेपुर-बलुआ घाट मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


सिरिस्ती गांव निवासी चुन्नू गुप्ता (35) बाइक से पांडेयपुर से कोविड का टीका लगवाकर घर लौट रहा था। गोपालापुर गांव के पास चौबेपुर से बलुआ घाट की ओर जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। आसपास के लोग उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

युवक मुंबई में दुकान चलाता है। इधर पांच दिनों पूर्व अपनी दादी की त्रयोदशी में वह आया था। युवक के तीन बच्चे हैं। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय के आश्वासन पर पांच घंटे बाद आठ बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की जान गई

सारनाथ स्थित पुराना आरटीओ चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। परिवार वालों को घटना की जानकारी  होने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मवइया निवासी होरीलाल यादव (70) सुबह चाय पीने के लिए मवइया चौराहे स्थित एक चाय की दुकान पर गए थे।

साइकिल से वापस घर लौटते समय चौराहे पर खड़ी मैजिक से टकराकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पहड़िया की तरफ से रही आ रहे ट्रक ने ुिचल दिया। मौके पर ही होरीलाल की मौत हो गई। होरी लाल के पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। वह मजदूरी करता था। उधर पुलिस ने ट्रक व चालक बनकट, थाना-चौबेपुर निवासी विशाल यादव को हिरासत में  लिया।
विज्ञापन

करंट से समय संविदा लाइनमैन की मौत

रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से कफरफोरवा निवासी बच्चे लाल पटेल (45) झुलस गया। उसे रोहनिया स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। जंसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी बच्चे लाल पटेल रोहनिया विद्युत उपकेंद्र पर सविंदा कर्मी था।

बृहस्पतिवार को रोहनिया उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर की तार बैरवन में टूटा था। उसी जोड़ने के लिए शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा था। बगल में राजातालाब फीडर से जा रहे हाईटेंशन तार से तार से जुड़ जाने की वजह से करंट प्रवाहित हो गया। इससे  संविदा कर्मी झुलस गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने परिवार वालों को पांच लाख का चेक और 25000 रुपये दिया। इसके साथ ही पत्नी को 3000 रुपये पेंशन का आश्वासन दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें