फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सात माह की बच्ची का बाइक सवारों ने किया अपहरण

Tue, 17 Dec 2019 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
kidnap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के रामनगर सीकरी गांव में बाइक सवार दो युवक मंगलवार की देर शाम सात माह की बच्ची का अपहरण कर फरार हो गए। पीआरबी-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रकाशस्वरूप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। अभी तक अपहरण के उद्देश्य का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनगर सिकरी निवासी हड़बड़ बिंद ने देर शाम साढ़े सात बजे 112 पर फोन कर सूचना दिया कि लाल रंग की होंडा शाइन बाइक पर सवार दो अज्ञात सात माह की बच्ची को बीच में बैठाकर भाग गए। होंडा गाड़ी में आगे एक नीली लाइट जल रही है। भागने वाले मिर्जापुर की तरफ भागे हैं। बच्ची के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में सूचना पर पड़री थाने की पीआरबी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और पहाड़ी व स्वाट टीम को मामले की पड़ताल कर बच्ची को बरामद करने का निर्देश दिया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। फिलहाल अपहरण के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिले में चारों नाकाबंदी कर दी गई है। बच्ची को जल्द से जल्द बरामद किए जाने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें