फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सड़क हादसा: पिकअप के टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल, आरोपी चालक फरार

Sun, 09 Jan 2022 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के मिल्कीचक स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप मालवाहक की चपेट में आकर बाइक सवार मां की मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बेटे को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और मां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


हादसे के बाद पिकअप चालक घटनास्थल से भाग निकला। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस वाहन मालिक और चालक के बारे में पता कर रही है।  मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अमनी गांव निवासी श्यामलाल पटेल की पत्नी अमरावती देवी 50 वर्ष अपने बेटे कोमल पटेल 26 वर्ष के साथ मायके स्थित कंठीपुर आई थी।

बीमार मां को देखने के बाद अमरावती और उसका बेटा कोमल बाइक से घर लौट रहे थे। मोहनसराय-अदलपुरा रोड स्थित मिल्कीचक में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि मोहनसराय से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही अमरावती देवी बाइक से दूर छिटक कर सड़क पर जा गिरी, सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही अमरावती देवी की मौत हो गई। वहीं दर्द से कराहते बेटे को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मोहनसराय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दो बेटे और एक बेटी की मां अमरावती देवी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

गंगापुर (शेरपुर) स्थित अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर शनिवार रात बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सहित चालक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक भाई के ससुराल से घर लौटते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में युवक की बाइक आ गई। 

थाना अंतर्गत परशुपुर मातलदेई निवासी रामदुलार सिंह पटेल के सबसे छोटे पुत्र अजय कुमार पटेल 30 वर्ष की करसड़ा में खेलकूद सामग्री की दुकान है। शनिवार को अजय अपने बड़े भाई राजकुमार के ससुराल कछवा रोड स्थित चित्रसेनपुर गया था। रात में अपने रिश्तेदार सतीश पटेल के साथ बुलेट से घर लौट रहा था, जैसे ही गंगापुर के शेरपुर के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आए मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

हादसे में घायल अजय पटेल व सतीश को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया और हादसे के दौरान भाग रहे ट्रैक्टर चालक को मय वाहन सहित पकड़ा। रात में ही चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अजय की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गर्भवती पत्नी अनीता अचेत हो गई, वहीं मां शांति देवी भी बेसुध हो गई। एक बेटे का पिता अजय कुमार पटेल अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। रोहनिया पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चालक श्रवण कुमार झारखंड का रहने वाला है। 

अवैध खनन बन रहा हादसे का सबब

हादसे से ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। ग्रामीणों का आरोप रहा कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन इस समय जोरों पर है। रात में जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन होता है, जिसमें चल रहे ट्रैक्टर काफी तेज गति से एक साथ चलते हैं। यही वजह है कि आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मिट्टी ले जाने के चक्कर में चालक काफी तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं। रोहनिया पुलिस यह सब जानते हुए भी आंखें मूंदी हुई हैं।
विज्ञापन

वाहन के धक्के से घायल रिटायर्ड शिक्षक की मौत

पनिहरी गांव के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल रिटायर्ड शिक्षक रामअधार चौबे (80) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। 
नारायणपुर निवासी रामअधार चौबे अपनी स्कूटी से डुबकिया स्थित दुकान जा रहे थे। वाराणसी-गोरखपुर एनएच पर सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आ गए थे। बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें