फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को रात करीब पौने दस बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल गई। उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मलहज निवासी दिलीप कुमार (35) पड़ोसी महिला सिंगारी देवी (45) को बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित लक्ष्मी शंकर पेट्रोल पंप के समीप शुक्त्रस्वार को देर रात बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में दिलीप कुमार की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार सिंगारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें