फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर में भिड़ा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। राजवाड़ी गांव के समीप रविवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रैैक्टर में बाइक सवार भिड़ गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह मौत हो गई। बाइक सवार किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

गौरा उपरवार तिवारीपुर गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी (45) कस्बा में ही मकान बनवाकर रहते थे। रविवार रात रजवाड़ी स्थित एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए घर से बाइक से निकले। रजवाड़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ घायल युवक को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भिजवाया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। संतोष के तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें