फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार सावधान, वाराणसी में भी लागू हुआ नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम 

Sun, 28 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हेलमेट लगाने वाले बाइक सवार को फूल देते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर बाइक से चलते हैं तो सावधान हो जाएं अन्यथा आपको सड़क पर धक्के लगाने पड़ सकते हैं। देश के अन्य शहरों की तरह वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर भी रविवार से बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन सवारों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने वाराणसी के खजूरी स्थि‌त पेट्रोल पंप पर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान हेलमेट लगाए लोगों को एसएसपी ने फूल देकर आभार जताया। एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

बाइक सवारों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन का अभियान पहले दिन सफल होता नजर आया। जिले भर के पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने आए बिना हेलमेट वाले बाइक चालक लौटा दिए गए। ऐसे बाइक चालकों की मिन्नतें काम नहीं आई। कई पेट्रोल पंपों पर किचकिच हुई।
विज्ञापन


अभियान सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए पेट्रोल पंपों पर सिपाहियों की तैनाती की गई थी। बता दें कि तीन साल से ‘अमर उजाला’ भी खबरों के माध्यम से हेलमेट के प्रति जागरूक करता रहा है।

अभियान को लेकर पुलिस महकमे की ओर से लोगों को पहले ही इत्तला कर दी गई थी कि रविवार से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसका असर रहा कि रविवार को अधिकांश बाइक चालक हेलमेट में नजर आए। हालांकि तमाम बिना हेलमेट के भी थे।

ऐसे चालक या तो बिना पेट्रोल लिए लौट गए या फिर किसी तरह जुगाड़ करके पंपों पर पहुंचे और पेट्रोल लिया। रविवार को बंदी के बावजूद ऑटो पार्ट्स की कई दूकानें खुली रहीं। मलदहिया स्थित हेलमेट की दूकानों पर बाइक चालकों की भीड़ रही।
दूकानदारों ने बताया कि रोज की अपेक्षा रविवार को हेलमेट के ज्यादा खरीदार आए।

पहले के अभियान रहे फेल
पूर्व में जिला पुलिस प्रशासन और यातायात महकमे की ओर से हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाए गए लेकिन कोई अभियान कारगर नहीं रहा। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार पेट्रोल पंपों की मदद से यह अभियान प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया है। इसे सख्ती से लागू कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

हेलमेट की अदला बदली - फोटो : अमर उजाला
अधिकांश बिना हेलमेट वाले बाइक चालक लौटाए जाने के बाद सड़क तक गए। वहीं बाइक खड़ी की। बोतल का जुगाड़ किया। फिर पंप से बोतल में पेट्रोल लिया और चलते बने। साथ ही बिना हेलमेट वाले बाइक चालक जुगाड़ से पेट्रोल लेते रहे।

हेलमेट वाले बाइक चालकों से सिफारिश की। उनका हेलमेट लेकर पेट्रोल लिया। इसके बाद पंप के बाहर आकर हेलमेट लौटा दिया। 

प्रशासन के निर्देश के बाद भी बिना हेल्मेट के पेट्रोल लेने वालों की भीड़ पंपों पर लगी रही। कर्मचारियों के मना करने के बाद भी लोग किचकिच करते रहे। सारनाथ, रोहनिया, चौबेपुर, राजातालाब, कछवा रोड, दानगंज, मिर्जामुराद, बड़ागांव के विभिन्न क्षेत्रों का यही हाल रहा।

कई पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती भी थी। कई जगहों पर बाइक सवारों को इस शर्त पर पेट्रोल दिया जा रहा था कि दोबारा वे बिना हेलमेट के नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें