फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के पास मिले 10.45 लाख रुपये, एयरपोर्ट पर आयकर अधिकारियों ने रोका

Sun, 28 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सैदपुर के विधायक पत्नी के साथ मुंबई से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे - फोटो : self
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने गाजीपुर के सैदपुर से सपा विधायक सुभाष पासी को 10.45 लाख रुपये नकद मिलने पर उन्हें रोक लिया। विधायक अपनी पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 9.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर ही टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की। बाद में साक्ष्य दिखाने के बाद उन्हें रुपये सहित जाने दिया गया।
आयकर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि मुंबई एयर इंटेलीजेंस से सूचना मिली थी कि विधायक सुभाष पासी अपनी पत्नी के साथ काफी नकदी लेकर वाराणसी जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर खुफिया विभाग और आयकर की टीम अलर्ट हो गई थी। सुबह जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंचे, उनसे पूछताछ कर जांच-पड़ताल की गई। जांच में विधायक के पास से 10.45 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन


विधायक ने मुंबई से ई-मेल के जरिए नकदी का विवरण मुहैया करा दिया जो जांच में सही पाया गया। इसके बाद विधायक को जाने दिया गया।
विज्ञापन

मेरी जनप्रियता से बौखलाए लोगों का घटिया षड्यंत्र

सपा विधायक सुभाष पासी - फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक सुभाष पासी ने कहा कि मेरे बढ़ते राजनीतिक कद के खिलाफ बड़ी साजिश के तहत यह तथ्यहीन खबर प्रचारित की गई है। मेरी जनप्रियता से बौखलाए लोगों का यह घटिया षड्यंत्र है। इसका जवाब जनता ही उन लोगों को देगी। 

विधायक सुभाष पासी को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर रोके जाने की खबर के मिलने और विधायक के आने की खबर पाकर उनके समर्थक सिधौना सपा कार्यालय तथा सैदपुर कार्यालय पर इकट्ठा हो गए और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की।

इसके पूर्व विधायक ने मुंबई से आने पर सपा के रामकरन यादव के आवास पर जाकर उनके पुत्र डॉ. जय सिंह यादव की बेटी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्क्त किया। इस मौके पर उन्होंने एमएलसी विजय यादव से काफी देर तक बात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें