अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सिगरा स्थित डब्ल्यू एच स्मिथ स्कूल के प्रांगण में 24वां दादा-दादी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने दादा-दादी व नाना-नानी के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. कमलाकर त्रिपाठी ने किया। जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने क्वायर गीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। दादा-दादी दिवस को लेकर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में स्मार्ट दादा का खिताब बिहारी लाल गुप्ता को दिया गया। वहीं स्मार्ट दादी रीता खन्ना को बनाया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से वरिष्ठ नागरिकों राधा विजावत, बीएचयू के प्रो. राणा पीबी सिंह को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों, पुरा छात्रों व प्रबंधन की ओर से ओर से इकट्ठा की गई 50 हजार रुपये की धनराशि वृद्धों के लिए काम करने वाली संस्था हेल्पएज इंडिया को प्रदान की गई। इस दौरान राजन पांडेय, संदीप गुप्ता, प्रत्याशा मेरी मुखर्जी, स्मृति शाह, प्रदीप कुमार डे, डॉ. अनीता सोधी डे, विमल कुमार सेठ आदि मौजूद रहे।