यूपी के सोनभद्र के अनपरा और सिंगरौली परिक्षेत्र में शनिवार की शाम को आई आंधी से तीन लोगों की जान चली गई। आंधी से पेड़ और घरों को नुकसान हुआ। पेड़ गिरने से वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग घंटों जाम रहा। अनपरा परियोजना में आई खराबी के चौथी इकाई से उत्पादन ठप हो गया।
अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंगनगर निवासी रामविचार गुप्ता (50) शनिवार की शाम साढ़े चार बजे बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने मकान से कुछ पहले पहुंचे तेज आंधी से सड़क के किनारे एक दीवार भरभरा कर रामविचार गुप्ता पर जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाय़ा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं अनपरा के सफारी होटल परिसर में स्थित दो विशालकाय पेड़ों के गिरने से उसकी चपेट में होटल का गार्ड सागरदह निवासी महावीर गुर्जर (40) घायल हो गया। गार्ड ने नेहरू शताब्दी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उधर, सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एनसीएल मुख्यालय के सामने एसबीआई एटीएम में संविदा में कार्यरत पाठक (50) आंधी तूफान में गिर रहे आम बटोर रहे थे। इसी दौरान एक भारी भरकम डाल उस पर गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई।