फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में छापेमारी के बाद 572 टन प्लास्टिक बैग सील, कारोबारियों में हड़कंप

Thu, 10 May 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंडुवाडीह पुलिस के हवाले 572 टन प्लास्टिक बैग
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। लहरतारा स्थित मानिक नगर कॉलोनी में एएस लाजिस्टिक के गोदाम पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने छापा मारकर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग को सील कर दिया।

साथ ही 572 टन सील किए गए प्लास्टिक बैग को मंडुवाडीह पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से प्लास्टिक के धंधे से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गई है। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार गोदाम के प्रोप्राइटर इंद्रा देवी पत्नी एसके सिंह हैं। मौके पर प्रोप्राइटर के प्रतिनिधि मिर्जापुर के अजीत सिंह मिले। इन्होंने माल का कागज दिखाया कि गुजरात से माल आया है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित प्लास्टिक के संबंध में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह से जानकारी मांगी गई। प्रदूषण विभाग के अधिकारी ने बताया कि नए शासनादेश के अनुसार सभी प्रकार के प्लास्टिक, कैरी बैग को प्रतिबंधित किया गया है।

मौके पर बरामद माल भी प्रतिबंधित प्लास्टिक की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर प्लास्टिक को सील कर पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें