फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भुल्लनपुर ने जीता जूनियर बरेका महिला फुटबॉल लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर स्थित इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें भुल्लनपुर की टीम ने कंदवा क्लब को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दूसरे मिनट में मिली बढ़त को टीम ने अंत तक बरकरार रखा। यह लीग पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भैरव दत्त के तत्वावधान में आयोजित की गई।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में भुल्लनपुर की खिलाड़ी रिया ने दूसरे ही मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कंदवा क्लब ने बराबरी के लिए लगातार आक्रामक प्रयास किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। शुरुआती बढ़त के बाद भुल्लनपुर की टीम ने सधा हुआ रक्षात्मक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में टीम ने चार खिलाड़ियों को रक्षापंक्ति में तैनात कर अपनी बढ़त सुरक्षित रखी।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिलेश कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों टीमों की खेल भावना की सराहना की। भुल्लनपुर की ओर से काजल, काव्या, रिया और आंचल ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। कंदवा क्लब को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला आठ अगस्त को कुमाऊं हीरोज और फुटबॉल नर्सरी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें