फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव: बीएचयू को दो गोल्ड समेत 5 मेडल, चेन्नई में शास्त्रीय और सुगम संगीत; विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Sun, 15 Mar 2026 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चेन्नई में आयोजित महोत्सव में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंदर बाजे, झांझ मृदंग डफ और हर हर महादेव..गायन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन
चेन्नई में हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पांच मेडल जीते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू के छात्र और छात्राओं ने शनिवार को चेन्नई में हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पांच मेडल जीते। शास्त्रीय गायन और सुगम संगीत गायन में विद्यार्थियों को दो गोल्ड मेडल मिले। शास्त्रीय संगीत गायन में छात्र ईशान ने राग मालकौस में दो बंदिशें सुनाईं। 

विज्ञापन


मंदर बाजे, झांझ मृदंग डफ और हर हर महादेव..गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुगम संगीत गायन में सत्यम मिश्रा ने राग भैरवी में मीरा भजन माई सावरे रंग राची सुनाई। तबले पर छात्र पीयूष शाह और हारमोनियम पर हर्षित पाल धनकर ने संगत की। फाइन आर्ट्स इवेंट में छात्र पवन कुमार चौरसिया को ऑन स्पॉट पेंटिंग में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। 

पोस्टर मेकिंग में सुयश मौर्य को सिल्वर मिला। लिटरेरी संवर्ग में नैना यादव और हर्षित श्रीवास्तव ने हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। डीन प्रोफेसर रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सत्यभामा विवि चेन्नई में 155 से भी ज्यादा विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिए। बीएचयू के सांस्कृतिक दल का नेतृत्व पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र ने किया।

विज्ञापन

नासा-रूस के वैज्ञानिक यज्ञ-हवन और ध्वनि मंत्रों की शक्ति और वैज्ञानिकता पर करेंगे बात
बीएचयू में 16 से 18 मार्च तक वैदिक विज्ञान के विविध स्वरूप पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। यहां यज्ञ-हवन का विज्ञान, ध्वनि और मंत्रों की शक्ति से निकली ऊर्जा, वैदिक गणित जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए नासा, रूस और यूक्रेन जैसे देशों के वैज्ञानिक आएंगे। यहां पर पांच विषय यज्ञ विज्ञान, आयुर्विज्ञान, शब्दतत्त्व विज्ञान, गणित पर संवाद करने के लिए नासा के वैज्ञानिक रह चुके डॉ. ओम प्रकाश पांडेय आएंगे। 

अमेरिका के प्रो. आलोक चतुर्वेदी, यूके की डॉ. एच लुसी गेस्ट और यूक्रेन से चेंको हन्ना सहित कई विश्वविद्यालयों से 200 वैज्ञानिक और विद्वान वैदिक विज्ञान केंद्र में आएंगे। बीएचयू के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय, संयोजक डॉ. विवेक कुमार पाठक और सह-संयोजक डॉ. धीरज कुमार मिश्रा ने दी। 
विज्ञापन

नेपाल के जेन-जी, डिजिटल लोकतंत्र पर मंथन
बीएचयू के समता भवन में शनिवार को नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा पर शुरू हुए सम्मेलन के दूसरे दिन जनरेशन जी, डिजिटल स्पेस, डिजिटल लोकतंत्र, ई-गवर्नेंस, महिलाओं के प्रतिनिधित्व, ट्रांसजेंडर अधिकार मुद्दों पर संवाद हुआ। इसके अलावा भारत-नेपाल संबंध, चीन की बढ़ती भूमिका, रणनीतिक स्वायत्तता, सांस्कृतिक कूटनीति और क्षेत्रीय संपर्क पर कई विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि नेपाल के लोकतांत्रिक संक्रमण को केवल संवैधानिक परिवर्तन के रूप में नहीं बल्कि शासन-प्रदर्शन, सामाजिक समावेशन के संदर्भ में समझना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें