फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: ट्रामा में सुविधा...अब क्यूआर से जमा कर सकेंगी फीस, पर्चा भी मिल जाएगा; कुलपति ने किया शुभारंभ

Fri, 24 Oct 2025 10:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देने के तहत इस सेवा की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में और भी सेवाओं को पेसेंट फ्रेंडली बनाने की दिशा में तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन
क्यूूआर कोड से पेमेंट की शुरुआत करते बीएचयू के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU Trauma Centre: बीएचयू के ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को ओपीडी का पर्चा बनवाने और जांच की फीस जमा करने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मरीज और तिमारदार अब क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी जांच की फीस जमा कर सकेंगे और पर्चा बनवा सकेंगे। कुलपति प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी ने ट्रामा सेंटर में डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में ओपीडी,इमरजेंसी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथलाजी,  सहित अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। इसके साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों के जांच इलाज के बारे में भी जानकारी ली।कुलपति ने ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया जिसके माध्यम से मरीज और तिमारदारों को पेय पदार्थ और कुछ खाने के सामान भी क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करके मिल जाएगा। 

कुलपति प्रोफेसर अजीत चतुर्वेदी ने ट्रामा सेंटर में मरीज और तीमारदारों को मिलने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से मरीज और उनके साथ रहने वालों को भी बड़ी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


कुलपति ने आने वाले दिनों में ट्रामा सेंटर को और भी बेहतर सुदृढ़ बनाने की बात कही। इस दौरान आईएमएस के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार, मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रोफेसर संजय गुप्ता, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर आर पी मौर्या, प्रोफेसर अनूप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

डिजिटल इण्डिया मिशन को मिल रहा बढ़ावा
ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि पहले जहां मरीजों को ओपीडी में पर्चा लेने के लिए लाइन लगाना पड़ता था वहीं अब  डिजिटल प्रणाली के होने से मरीज खुद ही अपना पर्चा ले सकेंगे। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से विभिन्न तरीके की जांच की फीस भी जमा हो सकेगी। इसके लिए मरीज को किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। 

बताया कि अधिक से अधिक मरीजों और तीमारदारों को क्यू आर कोड के बारे में जानकारी हो सके इसके लिए जगह-जगह उसको लगवा दिया गया हैँ। जिन लोगों को इससे भुगतान करने में थोड़ी बहुत समस्या हो रही है उनको ट्रामा सेंटर के स्टाफ के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें