डिजिटल इण्डिया मिशन को मिल रहा बढ़ावा
ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि पहले जहां मरीजों को ओपीडी में पर्चा लेने के लिए लाइन लगाना पड़ता था वहीं अब डिजिटल प्रणाली के होने से मरीज खुद ही अपना पर्चा ले सकेंगे। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से विभिन्न तरीके की जांच की फीस भी जमा हो सकेगी। इसके लिए मरीज को किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।
बताया कि अधिक से अधिक मरीजों और तीमारदारों को क्यू आर कोड के बारे में जानकारी हो सके इसके लिए जगह-जगह उसको लगवा दिया गया हैँ। जिन लोगों को इससे भुगतान करने में थोड़ी बहुत समस्या हो रही है उनको ट्रामा सेंटर के स्टाफ के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी जा रही है।