फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ट्रामा सेंटर विवाद: सर्जरी विभागाध्यक्ष ने फिर हटाए तीन रेजिडेंट, मरीजों के इलाज का संकट गहराया

Mon, 02 Jun 2025 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बीते सोमवार को सर्जरी विभाग के एक प्रोफेसर और कैंटीन के कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान हाथापाई भी हुई थी। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMS BHU: आईएमएस बीएचयू के ट्रामा सेंटर में पिछले सप्ताह सोमवार को सर्जरी विभाग के प्रोफेसर शशि प्रकाश मिश्रा और कैंटीन संचालक के साथ हाथापाई के मामले में अब मरीजों की समस्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले ट्रामा सेंटर से आठ रेजिडेंट डॉक्टरों के हटाने के बाद सर्जरी विभागाध्यक्ष ने बचे हुए तीन रेजिडेंट को ट्रामा सेंटर से फिर हटा दिया। इसका आदेश जारी कर निदेशक समेत सभी को कॉपी दी गई है। इससे गंभीर मरीजों की समस्या और बढ़ जाएगी।

निदेशक ने दो दिन पहले ही सर्जरी विभाग के अध्यक्ष से ट्रामा सेंटर में भर्ती आठ मरीज के इलाज के लिए कंसलटेंट और हटाए गए रेजिडेंट डॉक्टर को वापस करने कहा था।
विज्ञापन




विभागाध्यक्ष ने निदेशक के आदेश को भी दरकिनार करते हुए तीन रेजिडेंट को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में अब ट्रामा सेंटर में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सर्जरी विभाग का कोई रेजिडेंट नहीं रहेगा। इस वजह से अब आने वाले दिनों में मरीजों की मुश्किल और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

मरीजों के हित की अनदेखी करना ठीक नहीं
निदेशक आईएमएस निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार का कहना है कि सर्जरी विभाग के प्रोफेसर शशि प्रकाश और ट्रॉमा सेंटर के कैंटीन संचालक के बीच हाथापाई के मामले में पहले से ही जांच कमेटी गठित है। कमेटी अपने स्तर से जांच करेगी।

इसके बाद भी जिस तरह से रेजिडेंट को हटाया जा रहा है, उससे मरीजों का इलाज प्रभावित होगा। यह ठीक नहीं है। फिलहाल, मरीजों को कोई समस्या न हो इसके लिए सर्जरी विभाग के अध्यक्ष के साथ ही ट्रामा सेंटर के प्रभारी से भी बातचीत की जाएगी।

यह भी पढें: ट्रॉमा सेंटर में विवाद की जांच शुरू, पुलिस ने देखी सीसीटीवी फुटेज; प्रभारी को हटाने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें