फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: संयुक्त कटऑफ से काउंसिलिंग में लगने वाला समय 20 दिन घटा, 21 माइनर विषयों को पढ़ने का मौका

Tue, 12 Aug 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: केंद्रीय प्रवेश समिति के अनुसार इस विधा से एडमिशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है और समय से सत्र भी शुरू हो सकेगा। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के यूजी के लिए जारी हुए कोर्स कॉम्बिनेशन (संयुक्त) कटऑफ ने काउंसिलिंग और सीटों के आवंटन में 20 दिन का समय घटा दिया है। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने बीएचयू को 13 लाख सीयूईटी उत्तीर्ण आवेदकों का डेटा सौंपा था, जिससे कोर्स के चयन में अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतें आती। ऐसे में बीएचयू ने मेजर और माइनर विषयों के संयुक्त कटऑफ का एक नया विकल्प बना दिया। इससे उस कटऑफ के अंदर में आने वाले अभ्यर्थियों को वही कोर्स कॉम्बिनेशन मिल गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रवेश समिति के अनुसार इस विधा से एडमिशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है और समय से सत्र भी शुरू हो सकेगा। अरेबिक में बीए ऑनर्स के साथ अंग्रेजी, अंग्रेजी से बीए ऑनर्स के साथ हिंदी-संस्कृत, फ्रेंच स्नातक के साथ हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, आदि का यूनिक कॉम्बिनेशन के साथ कटऑफ जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए ज्यादा दायरा मिल सकेगा।

अंग्रेजी में जारी हुए 21 संयुक्त कटऑफ
यदि अभ्यर्थी ने अंग्रेजी ऑनर्स को मुख्य विषय के तौर पर चुना है तो उसके साथ ही हिंदी, उर्दू और संस्कृत में से कोई एक विषय माइनर के तौर पर पढ़ सकता है। अंग्रेजी से बीए के कुल 21 कटऑफ जारी किए गए हैं। इसमें उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, म्यूजिक वोकल, बंगाली, पेंटिंग, वाद्य यंत्र, कथक, लिंग्विस्टिक, गृह विज्ञान, कला-इतिहास, पुरातत्व विज्ञान, टूरिज्म मैनेजमेंट, बंगाली, भरतनाट्यम, अर्थशास्त्र, भूगोल, फ्रेंच, जर्मन और शिक्षा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें