बीएचयू में हर साल तीन हजार छात्रों को स्कॉलरशिप देने की कुलपति ने घोषणा की है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 107वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा की थी।
बीएचयू में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन द्वारा हर साल गरीब और प्रतिभावान तीन हजार छात्रों को विशेष स्कॉलरशिप देने के फैसले का छात्रों ने स्वागत किया है। छात्रों ने कहा कि दान से मिलने वाली धनराशि से स्कॉलरशिप दिए जाने से छात्रों को आगे की पढ़ाई की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में कला संकाय के पास एक बैठक में हिंदी विभाग के शोध छात्र मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तीन हजार छात्रों को 25 हजार रुपये सालाना देने का निर्णय सराहनीय है। इस दौरान डॉ. अवनींद्र राय, अंशुमान द्विवेदी, वैभव तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, दिलीप कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।