बीएचयू के सरदार बल्लभ भाई पटेल छात्रावास में पिछले साल दो दिसंबर 2021 की रात में हुई मारपीट की घटना के मामले में दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना के लिए गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जांच के बाद एमए सोशल वर्क द्वितीय वर्ष के छात्र लक्ष्मी नारायण शर्मा, एमए इतिहास द्वितीय वर्ष सत्यम राय को निलंबित किया गया है। दोनों छात्रों को विश्वविद्यालय में मिलने वाली छात्रावास सहित अन्य सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है।
आईएमएस बीएचयू के स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. उमा पांडेय की ओर से चलाए जा रहे एक प्रोजेक्ट से जुड़ा डेटा अंतरराष्ट्रीय जर्नल में बिना नोडल आफिसर को जानकारी के देने की शिकायत के मामले में अब बीएचयू प्रशासन के फैसले का इंतजार है। डॉ. पांडेय ने पिछले महीने 30 जुलाई को ही इसकी शिकायत कुलपति से की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।