फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने शुरू किया धरना-प्रर्दशन, वार्डन को हटाने की उठाई मांग

Fri, 01 Apr 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू स्थित एलबीएस हॉस्टल के छात्र धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि एलबीएस हॉस्टल के वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। 
विज्ञापन
एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास (एलबीएस हॉस्टल) के छात्रों ने शुक्रवार सुबह वार्डन के निलंबन एवं अन्य मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि एलबीएस हॉस्टल के वार्डन आए दिन छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वो मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।

विज्ञापन


साथ ही आए दिन कहते है कि तुमलोग को कट्टा और गांजा रख कर फंसा देंगे। इतना ही नहीं हॉस्टल के आवंटन में जानबूझकर देरी करते हैं। एलबीएस हॉस्टल के गेट पर  धरनारत छात्रों ने कहा कि तत्काल वार्डन अनिल सिंह को पदमुक्त किया जाए।

छात्रावास के अधिकतर वाटर कूलर खराब है उसे जल्द ठीक कराया जाए। सुचारू रूप से कैंटीन चलाई जाए। छात्रावास के अंदर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाए। छात्र कल्याण केंद्र से छात्रों के लिए खेल सामग्री मंगाई जाए। साथ ही छात्रावास के कॉमन रूम में पुनः टीवी लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें