फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और कमिश्नर ने देखी बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में बलिया में अंग्रेजी का पेपर लीक होने की घटना के बाद जिले के परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को कें द्रों पर डबल लॉक में रखे पेपर की सुरक्षा जांचने जिला प्रशासन की टीम शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर पहुंची। यहां पेपर का पैकेट खोले जाने से लेकर उसके वितरण कराए जाने तक की सीसीटीवी फुटेज को भी अधिकारियों ने देखा। इसके साथ ही केंद्राध्यक्षों को परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल के साथ ही जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की टीम शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर पहुंची। केंद्र पर अधिकारियों ने परीक्षा के कॉपी, पेपर रखे जाने संबंधी व्यवस्था की जांच के साथ ही केंद्राध्यक्ष और परीक्षा व्यवस्था में जुडे़े लोगों को पहले से अधिक सतर्कता बरतने को कहा। उधर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्किंग सही न होने की वजह से बृहस्पतिवार को कई केंद्रों का लोकेशन भी नहीं मिल सका।
केंद्रों से वापस मंगाए गए अंग्रेजी विषय के पेपर
बलिया में अंग्रेजी का जो पेपर आउट हो गया था, उसी नंबर का पेपर वाराणसी में भी होना था। इधर पेपर लीक होने की घटना के बाद से बृहस्पतिवार को शहरी केंद्रों के साथ ही रोहनिया, पिंडरा, आराजीलाइन, सेवापुरी आदि सभी जगहों पर बने परीक्षा केंद्रों से पेपर वापस मंगाए गए। गंगापुर इंटर कॉलेज, मालवीय इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों के केंद्राध्यक्षों ने नियमानुसार राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पेपर का पैकेट भिजवा दिया।
विज्ञापन

केंद्रों की हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम की नजर
जिले के परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर क्वीस कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से रखी जा रही है। यहां कमरों में बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा केंद्रों के कमरों में कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी करने से लेकर छात्रों पर ऑनलाइन नजर रख रहे हैं। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में सुबह की पाली में कृषि, इंटर में गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा हुई। इसके साथ ही दूसरी पाली में मानव विज्ञान रिटेल ट्रेडिंग और इंटर में इतिहास के छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें