फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयूः आशुतोष सिंह ने जेल में की भूख हड़ताल, जिला जेल गेट पर छात्रों का प्रदर्शन

Sun, 07 Jan 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिला कारागार के बाहर एसीएम चतुर्थ नीता यादव को ज्ञापन देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जेल गेट पर रविवार को बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि बीएचयू से निष्काषित जिला जेल में निरुद्ध आशुतोष सिंह ईशू ने बीएचयू प्रशासन की अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई तो उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी वजह से आशुतोष ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान तकरीबन 50 से ज्यादा छात्रों ने जेल में प्रवेश कर आशुतोष से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सिर्फ तीन छात्रों की आशुतोष से मुलाकात कराकर पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन लेते हुए सभी को वापस कर दिया।

मामले को लेकर कैंट थाने में पांच नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने, लोकसेवक का आदेश न मानने, विधि विरुद्ध जमाव सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


20 दिसंबर 2017 को आशुतोष को लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ बीएचयू आईआईटी के छात्रों से लूटपाट, मारपीट सहित अन्य आरोपों में लंका थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। 
विज्ञापन

जेल के सामने अफरातफरी का माहौल 

जिला जेल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह नौ बजे के लगभग 50 से ज्यादा की संख्या में बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्र पहुंचे और आशुतोष से मुलाकात करने की मांग करने लगे। जेल प्रशासन ने इतनी ज्यादा संख्या में मुलाकात कराने से इंकार किया तो सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पाकर सीओ कैंट और इंस्पेक्टर कैंट फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। छात्रों का कहना था कि बीएचयू अस्पताल के एक अधिकारी के इशारे पर आशुतोष के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बीएचयू अस्पताल के उक्त अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने तीन छात्रों की आशुतोष से मुलाकात कराई और छात्रों का ज्ञापन लेकर उन्हें समझाबुझाकर रवाना किया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक जिला कारागार के सामने अफरातफरी का माहौल रहा।

उधर, जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी का कहना था कि आशुतोष दोनों समय भोजन कर रहा है और भूख हड़ताल की बात निराधार है। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित होने के कारण राहुल राज, राहुल पांडेय, प्रशांत पांडेय, प्रियांशु सिंह व हिमांशु सिंह और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें