फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः गंगा में नहाने गये छात्रों को मिले बंद हुए नोट, मचा हड़कंप

Thu, 14 Jun 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों को मिले नोटों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिन 1000 और 500 की नोटों को 8 नंवम्बर 2016 को बंद किया जा चुका है उनके बनारस में गंगा के उस पार मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जब इसकी तफ्तीश की तो न नोट मिली और न छात्र मिले। 
विज्ञापन


तुलसी घाट के सामने गंगा के उस पार नहाने गए बीएचयू के पांच छात्रों की पांच सौ और एक हजार रुपये के प्रतिबंधित नोटों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

छात्रों का कहना था कि उन्हें बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार रुपये की नोट रेत मिली। नोट की संख्या 24 थी। सूचना पाकर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो न नोट मिली और न छात्र मिले।
विज्ञापन


काफी देर तक पूछताछ के बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गई। इस संबंध में रामनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्र मिलें तो पता लगाया जाए कि नोट कहां से आई। मौके पर फोर्स भेजी गई लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें