फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्र गुटों में जमकर मारपीट

Sat, 12 Nov 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू में शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान संकाय और कला संकाय के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। हिंदी विभाग चौराहे के बाद कला संकाय के छात्रों ने बाहरी लड़कों के साथ मिलकर एमएसडब्ल्यू के दो छात्रों की पिटाई कर दी। चूंकि कला संकाय के छात्रों की संख्या ज्यादा थी इसलिए पिट रहे छात्र बचने के लिए हिंदी विभाग में घुस गए। इसे लेकर हिंदी विभाग में देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मारपीट की सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड समेत लंका पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लड़के भाग चुके थे। शाम को एक पक्ष के छात्रों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन



एमएसडब्ल्यू के छात्र प्रशांत राय और विनय दोपहर बाद करीब एक बजे हिंदी भवन चौराहे के पास खड़े थे। तभी कला संकाय के अभिषेक गुप्ता, सुमित सिंह, शुभम समेत कुछ बाहरी लड़के पहुंच गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है दोनों की गुटों में पहले से ही कुछ अनबन चल रही थी। प्रशांत राय का आरोप है कि आरोपी छात्रों ने न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि कट्टा सटाकर उसकी सोने की चेन भी छीन ली और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले हिंदी विभाग और उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में आरोपी छात्रों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। देर शाम प्रशांत राय ने आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी। वहीं एक दूसरे मामले में बीए प्रथम वर्ष के छात्र लक्ष्मी नारायण शर्मा ने भी अतुल जायसवाल, गौरव, वासुदेश समेत पांच के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी गई है। छात्र का आरोप है कि आरोपी लड़कों ने उसकी पिटाई कर 3200 रुपये और अंगूठी छीन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें