बीएचयू ने एक साल में लीगल सेल पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च दिए। यानी कि कोर्ट केस में बीएचयू प्रशासन को डिफेंड करने के लिए ये धन खर्च किया है। इसका खुलासा हाल ही में आए एक आरटीआई के जवाब में हुआ है। इसमें बताया गया है कि बीएचयू के पैनल में 25 अधिवक्ता हैं, लेकिन बाहरी वकीलों की भी जरूरत पड़ी है।