फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: आम तोड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को पीटा, मुख्य द्वार पर छात्रों का धरना

Tue, 06 Jul 2021 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्र की पिटाई के विरोध में उतरे छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन किया। तो वहीं सिंह द्वार पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बीएचयू गेट पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में सोमवार को आम तोड़ने को लेकर परिसर का माहौल गरमा गया। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया। विरोध में चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर तालाबंदी कर रात पौने नौ बजे मुख्य द्वार पर रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए। पिटाई करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब 45 मिनट बाद चीफ प्रॉक्टर से बातचीत के बाद धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


बीएचयू परिसर स्थित यूनिवर्सिटी क्लब के पास कुछ छात्र टहल रहे थे। आरोप है कि एक छात्र ने पेड़ से आम तोड़ लिया। इसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। छात्र मेहुल सिंह राठौड़ का आरोप है कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसका विरोध दर्ज कराने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया।

विरोध में यहां ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। जब यहां भी कोई सुनवाई नहीं तो मुख्य द्वार पहुंचकर वहां गेट जाम कर धरने पर बैठ गए। रात करीब साढ़े नौ बजे चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी मुख्य द्वार पर छात्रों से बातचीत करने पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि  मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सीएम, बीएचयू में धरने से हलाकान रही पुलिस
सोमवार को एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में थे और विकास कार्यों का दौरा कर रहे थे, वहीं बीएचयू मुख्य द्वार पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा। इसको लेकर पुलिस भी हलाकान रही। पुलिस के आला अधिकारी लंका इंस्पेक्टर से लगातार बीएचयू में छात्रों के विरोध, प्रदर्शन सहित अन्य गतिविधियों का फीडबैक लेते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें