फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा तरीका: BHU के वैज्ञानिकों ने बच्चों के लिए जेनेटिक्स पर बनाई कॉमिक्स, छात्रों के लिए डिजाइन किया ई-बुक

Thu, 25 Jul 2024 06:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के वैज्ञानिकों द्वारा कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए ई-बुक डिजाइन की गई है। इस बुक का नाम ‘जेनेटिक ओडिसी : जेनेटिक कांसेप्ट थ्रू कॉमिक्स’ रखा गया है। इससे जेनेटिक्स की जटिलताओं को समझने में आसानी होगी
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनेटिक्स की जटिलताओं को सहजता से समझाने के लिए बीएचयू के वैज्ञानिकों ने अनूठा तरीका खोजा है। स्कूली बच्चों के लिए जटिल जेनेटिक अवधारणाओं को कॉमिक्स के माध्यम से सुलभ व मनोरंजक बनाने के साथ विज्ञान के सिद्धांतों को समझाने के लिए वैज्ञानिकों ने ‘जेनेटिक ओडिसी : जेनेटिक कांसेप्ट थ्रू कॉमिक्स’ नाम की ई-बुक डिजाइन की है। कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों के लिए ये ई-बुक विज्ञान संस्थान के सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स की वैज्ञानिक डॉ. चंदना बसु और डॉ. गरिमा जैन ने डिजाइन की है।

विज्ञापन


ई-बुक में कला चित्रण नंदिनी और ‘लर्न विद कॉमिक्स’ तकनीकी टीम ने बनाए हैं। कॉमिक शैली में प्रस्तुत दो कहानियां ‘जीवन का कोड-डीएनए’ हमारे आनुवंशिक पदार्थ के बारे में बताती है और ‘डीएनए रक्षक’ कैंसर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां देती है। ये कहानियां अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और गुजराती भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। 

यह ई-बुक और उनके बनाए गए अन्य संसाधन learnwithcomics.org/genetiks4u#comic-resources पर निशुल्क उपलब्ध हैं। यह प्रोजेक्ट इंडिया बायो साइंस आउटरीच ग्रांट का एक हिस्सा है। इसे इंडिया बायो साइंस ने वित्तपोषित किया है। छात्र और नई शैक्षणिक सामग्री की तलाश करने वाले शिक्षक या आनुवंशिकता के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक पाठकों के लिए यह ई-बुक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें