फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: परास्नातक में दाखिले के लिए मॉपअप राउंड का नया शेड्यूल किया जारी, 10 को सीटों का आवंटन; जानें खास

Sat, 06 Sep 2025 12:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इसमें फीस जमा करने का लिंक 11 सितंबर शाम 6 बजे के बजाय 12 सितंबर को शाम छह बजे तक जारी किया जाएगा। लिंक जारी होने के बाद 48 घंटे के अंदर ही समर्थ पोर्टल पर फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। फीस का लिंक समर्थ पोर्टल पर बने लॉगिन पर ही मिलेगा। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू में पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए आज फिजिकल रिपोर्टिंग के साथ मॉपअप राउंड शुरू हो रहा है। वहीं प्रक्रिया में विलंब होने के चलते बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने पीजी मॉपअप राउंड का पूरा शेड्यूल बदल दिया है। 

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 2000 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ विभाग और सेंटरों में पहुंचना है। आठ सितंबर को भी यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। आठ सितंबर के बजाय 10 सितंबर को सीटों का आवंटन होगा। वहीं, समय दोपहर दो बजे के बजाय शाम चार बजे से होगा। 

बीएचयू के केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि शाम चार बजे से संबंधित विभाग या केंद्र में ही मेरिट की घोषणा कर सीटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को पूरे समय विभाग में ही रहना होगा। ये जानकारी विभाग के सूचना पट्ट पर डाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यापीठ में 30 कोर्स में आवेदन का आज अंतिम मौका
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में एमए योग एवं पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस सहित 30 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। दो सितंबर से समर्थ पोर्टल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 

कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार 30 पाठ्यक्रमों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से पुनः आवेदन करने के लिए समर्थ पोर्टल ओपेन किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें