फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला था शव: वाराणसी में मोबाइल और 1100 रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के एक खेत से 21 मार्च को अशरफ अली का शव मिला था।अशरफ की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास एक खेत से बीते 21 मार्च को अशरफ अली (22) का हत्याकर फेंका शव मिला था। इस हत्याकांड की खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। महज 11 सौ रुपये और मोबाइल के लिए दोस्त ने ही अशरफ अली की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


होलिका दहन वाले दिन वारदात को अंजाम देने के बाद शव को लोहता के बिशुनपुर गांव स्थित खेत में फेंक कर फरार हो गया था। आरोपी लोहता थाना के धन्नीपुर निवासी अशफाक उर्फ पनारू को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार को मस्तान बाबा तिराहा से गिरफ्तार किया। कब्जे से लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया।

शराब पिलाने के बाद वारदात को दिया था अंजाम

धन्नीपुर नई बस्ती निवासी अशरफ अली 17 मार्च से गायब था। उसका सड़ा गला शव  21 मार्च को लोहता क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास एक खेत से मिला था। उसके गले में गमच्छा का फंदा पड़ा हुआ था। जिससे आशंका जताई गई थी कि उसकी की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है।

क्राइम ब्रांच ग्रामीण प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी व  लोहता थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आरोपी अशफाक ने बताया कि 17 मार्च धन्नीपुर नई बस्ती निवासी अशरफ अली के संग साइकिल से शराब लेने के लिए भट्ठी नहर पर स्थित शराब की दुकान पर गए थे। वहीं से शराब लेकर विशुनपुर ग्राम सभा के एक गन्ने की खेत में बैठकर शराब पीने लगे। 

जब वह शराब पीकर होश खो बैठा और लेट गया तब मैंने गमछे से उसका गला कसकर मार डाला। उसकी जेब से मोबाइल और 1100 रुपये लिया। यही नहीं उसकी साइकिल को केराकतपुर-भिटारी रोड स्थित एक नाला के पास झाड़ी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार सर्विलांस के आधार पर हत्यारोपी पकड़ में आया। पुलिस टीम में शामिल स्वाट प्रभारी मनीष मिश्रा, क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी व लोहता के उप निरीक्षक गुफरान खान आदि ने आरोपी को मस्तान बाबा तिराहा से दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें