इसके बाद 2016 में जब 24 घंटे खोले जाने के लिए आंदोलन किया गया तो नौ छात्रों को निलंबित करते हुए जेल भिजवा दिया गया था। अब नए कुलपति पद्मश्री प्रो. सुधीर कुमार जैन ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें यह कहा गया है कि समयावधि को बढ़ाने से करीब 32000 विद्यार्थियों को पठन-पाठन का लाभ मिलेगा।
कुलपति की पहल पर साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर को हर कार्यदिवस पर 24 में से 21 घंटे खोलने का निर्णय विद्यार्थियों के हित को लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। रविवार/अवकाश के दिनों में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर पूर्ववत समयानुसार ही विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु खुला रहेगा।