फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू का 99वां दीक्षांत समारोह 16 को 

Tue, 03 Jan 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सत्र 2015-16 के स्नातकों के लिए 16 जनवरी का दिन खास होगा और उनके लिए तो और यादगार होगा, जिनके चेहरे पर स्वर्ण पदक की स्वर्णिम आभा होगी। जी हां, काशी हिंदू विश्वविद्यालय का 99वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को होने जा रहा है।
विज्ञापन


एंफीथिएटर ग्राउंड में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू समारोह में मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा, साथ ही स्नातक उपाधि धारक बनेंगे। समारोह को और खास बनाएगी बतौर मुख्य अतिथि भारतरत्न प्रो. सीएनआर राव की मौजूदगी।

दीक्षांत भाषण बीएचयू के ही पुरा छात्र भारतरत्न प्रो. सीएनआर राव देंगे। सोमवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


तय किया गया इस बार मुख्य दीक्षांत समारोह के बाद यानी 17 जनवरी को संस्थानों और संकायों में स्नातकों को उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को अपनी सहमति 12 जनवरी तक फैक्स और मेल के जरिए संबंधित संकाय प्रमुख को भेज देनी होगी।

उपाधि धारक छात्र सफेद कुर्ता पायजामा और छात्राएं सफेद रंग की लाल बार्डर वाली साड़ी में होंगी। बैठक में तैयारियों के मद्देनजर 13 उप समितियां गठित कर दी गई हैं। बैठक में कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह समेत संस्थान के निदेशक, संकाय प्रमुख व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें