फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट के सामने सुरंग से गुजरेगा एनएच 56

Tue, 03 Jan 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
An International Airport to be built in Agra soon - फोटो : demo
विज्ञापन
 लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग-56 (वाराणसी-जौनपुर) 530 मीटर लंबी सुरंग बनाकर गुजारा जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मिट्टी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


जांच के बाद इस्टीमेट तैयार करके एयरपोर्ट अथॉरिटी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा जाएगा। गौरतलब है कि एनएच-56 के चौड़ीकरण करने का काम चल रहा है। एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों बताया कि बाबतपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की तैयारियाें पर भी विचार किया जा रहा है।

हालांकि जमीन की कमी के कारण हवाई अड्डे का विस्तार नहीं हो पा रहा है। हवाई अड्डे के रनवे के पूर्व में रेलवे लाइन है वहीं पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 है। रेलवे लाइन की तरफ  हवाई अड्डे को बढ़ाया जाना संभव नहीं है। ऐसी दशा में पश्चिम की तरफ  हवाई अड्डे विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान समय में एनएच 56 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसलिए अब इस सड़क को बाबतपुर एयरपोर्ट के सामने 530 मीटर सुरंग बनाकर गुजारा जाएगा। इसके लिए बोरिंग करके मिट्टी की जांच करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें