फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में बवालः सपा के जांच दल ने अखिलेश यादव को सौंपी रिपोर्ट, इसे बनाया दोषी

Tue, 26 Sep 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बीएचयू गेट पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में हुए लाठीचार्ज के मामले में सपा के जांच दल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव को सौंप दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में बीएचयू प्रशासन को कसूरवार बताया गया है।
विज्ञापन


साथ ही छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के मामले में पुलिस और प्रशासन को भी दोषी ठहराया गया है। पार्टी का कहना है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर इस घटना के विरोध में आगे के  आंदोलन की रणनीति होगी।

प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह बुधवार को लखनऊ से वाराणसी पहुंचेंगे। जल्द ही कुछ अन्य नेता भी पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि घटना के विरोध में आंदोलन को धार देने की जिम्मेदारी पार्टी से जुड़े बीएचयू के कुछ पूर्व छात्र नेताओं को दी जा सकती है। 
विज्ञापन


सपा के फ्रंटल संगठन छात्र सभा, युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी को आंदोलन की जिम्मेदारी की जा सकती है। जिले में इन संगठनों से करीब पांच हजार युवक जुड़े हुए हैं।

जिला और और महानगर इकाई को भी इसमें जिम्मेदारी दी जाएगी। सपा के प्रदेश पदाधिकारी भी वाराणसी आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने बताया कि वाराणसी पहुंची आठ सदस्यीय जांच कमेटी ने अखिलेश यादव को रिपोर्ट दे दी है। पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आगे के आंदोलन की रणनीति बनेगी। 
विज्ञापन

बीएचयू प्रकरण को सियासी मुद्दा नहीं बनने देगी भाजपा

BHU
बीएचयू प्रकरण के बाद सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की अचानक बढ़ी सक्रियता ने भाजपा के कान खड़े कर दिए हैं। पार्टी किसी कीमत पर इस प्रकरण को सियासी मुद्दा नहीं बनने देना चाहती। किसी की भी पैरोकारी नहीं करने का निर्णय लेते हुए पार्टी ने घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए मामले को शीर्ष स्तर तक पहुंचा दिया है।

छात्रा से छेड़छाड़ और लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पार्टी ने पहले ही यह जताने की कोशिश की थी कि वह इस मुद्दे पर निष्पक्ष कार्रवाई चाहती है। लेकिन, अब मामले पर सियासत गरमाने के बाद भाजपा के रणनीतिकार विपक्ष को किसी तरह का कोई मौका नहीं देना चाहते।

पार्टी के जिम्मेदारों का कहना है कि मामले को उचित फोरम तक पहुंचा दिया गया है। पार्टी का मानना है कि मामले में जो भी जिम्मेदार हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सोशल मीडिया को हथियार बनाकर जिस तरीके से गलत चीजें फैलाकर शहर की फिजा बिगाड़ने और सरकार की किरकिरी कराने का प्रयास किया गया, उसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

पार्टी हर स्तर पर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। प्रशासन, बीएचयू और अन्य एजेंसियों से मिली रिपोर्ट का मिलान कर सत्यता परख रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें