बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर एसपी सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
शैवाल से हाइड्रोजन ऊर्जा उत्पादन के शोध से जुड़े बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर सुरेश्वर प्रसाद सिंह (80) का शनिवार शाम को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वनस्पति विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त प्रो. सिंह शैवाल विज्ञान के जनक कहे जाने वाले स्व. प्रो. आरएन सिंह के शोध छात्रों में से एक थे।
प्रो. आरके अस्थाना ने बताया कि प्रो. सिंह शैवाल से हाइड्रोजन ऊर्जा उत्पादन के अनुसंधान में काफी रुचि ले रहे थे। उन्होंने नील हरित शैवाल जो वातावरण से सीधे नाइट्रोजन सोखकर पौधों को उपलब्ध कराकर उत्पादकता बढ़ा देते है, उस पर काफी गहराई से काम किया था। उनके शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, जिस पर देश विदेश के छात्र-छात्राएं शोध कर रहे हैं।
बीएचयू पीआरओ सेल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरएस उपाध्याय, प्रो. मधुलिका अग्रवाल, प्रो. एनके दुबे, प्रो. एसबी अग्रवाल, प्रो. आरके अस्थाना, प्रो. केडी पांडेय, प्रो. आरएन खरवार आदि ने शोक व्यक्त किया है।