फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में जमीन विवाद में मारपीट, एक की मौत, पांच लोग घायल 

Sun, 12 Jul 2020 06:25 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला राजो में रविवार को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल भी की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक एसबी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर  पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट में हुए सभी घायलों को धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

रविवार को वासिद खान (42) पुत्र मोहम्मद यार खान, जाहिर खां पुत्र मु. यार खान, वाहिद खान, साजिद खान, अलैकुन्ननिशा सभी अपने खेत की जुताई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच इजराइल खान, अदउल खान, मुसर्किन खान, अब्दुल शमद खेत पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जब प्रथम पक्ष ने गाली गलौज करने से मना किया तो लोग लाठी डंडा कुल्हाड़ी से मारपीट करना शुरू कर दिये।
विज्ञापन


सभी को गंभीर चोटें आई। वासिद खान की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बैढ़न लगे जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि मृतक के भाई जहीर खान की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा घटना की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें